![]()
ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में सेन समाज के 20 प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में सेन समाज के 20 प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात “ओबीसी वंचित समाजों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के अभियान” के तहत 10 जनपथ दिल्ली निवास पर हुई।
बैठक में राजस्थान से आल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सेन और केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गेहलोत सहित योगेंद्र योगी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी के साथ 1.25 घंटे तक वार्ता की।
राजेन्द्र सेन ने सेन समाज को हर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा का टिकट देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा।
सेन ने ओबीसी विभाग को अग्रिम संगठन का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि माउथ पब्लिसिटी में माहिर सेन समाज को यह प्राकृतिक प्रतिभा है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन्हें देश और प्रदेश में प्रवक्ता बनाने से पार्टी को लाभ होगा।
राहुल गांधी ने विधानसभा, लोकसभा और संगठन में सेन समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अंतिम छोर पर बैठे वंचित समाजों को विकास की मुख्य धारा में लाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments