![]()
देशनोक में पालिका ऑफिस में खेजड़ी का पेड़ सींचने जा रही महिलाओं को दो-दो फीट पानी से निकलना पड़ा।
अर्से बाद बीकानेर में हुई मध्यम दर्जे की बारिश ने रामदेवरा पैदल जा रहे पदयात्रियों को रुकने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं देशनोक में खेजड़ी पूजने जा रही महिलाओं को दो-दो फीट पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ा। बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने येलो
बीकानेर शहर में सुबह से बादलवाही को देखते हुए बारिश की उम्मीद की जा रही थी, इस बीच लूणकरनसर में बारिश शुरू हो गई। लूणकरनसर के मुख्य मार्गों पर बारिश के कारण भारी वाहनों के पहिए भी एक बार थम गए। तेज बारिश से मुख्य मार्ग पर पानी एकत्र हो गया।
देशनोक में तेज बारिश के कारण पालिका कार्यालय के पास ही भारी मात्रा में पानी एकत्र हो गया। करीब दो फीट पानी से होकर यहां से महिलाओं को निकलना पड़ा। खेजड़ी पेड़ की पूजा के लिए जा रही महिलाओं को पानी से भरी सड़क पार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। देशनोक में जगह-जगह पानी एकत्र होने से घरों को भी नुकसान हो रहा है।
बीकानेर शहर में करीब आधा घंटे की रिमझिम बारिश ने ही मौसम सुहाना कर दिया। एक बार तो झमाझम बारिश की उम्मीद बंधी थी लेकिन कुछ देर की रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। फिलहाल बरसात का सिलसिला थम गया है लेकिन आसमान में बादल कभी भी तेज बारिश कर सकते हैं।
मौसम विभाग ने आज बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक बारिश के एक-दो राउंड और हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से बारिश को तरस रहे बीकानेर के किसान भी तेज बरसात का इंतजार कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments