फिल्म हिरोइन कावेरी प्रियम दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में गुरुवार शाम को पहुंची और शहरवासियों के साथ गरबा खेला।
ये रिश्ते है प्यार के…, गुम है किसी के प्यार में …, दिल दी गल्ला…, शक्ति, जिद्दी दिल न माने, नागिन, लव यात्री, प्यार दोस्ती है जैसे सीरियल में नजर आने वाली फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम गुरुवार पाली आई। वे होटल सिद्धार्थ में आयोजित हो रहे दैनिक भास्कर ग

फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम।
इस दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी वे यूट्यूब पर आ रहे दूरियां सीरियल में काम कर रही है। जिसके 9 एपिसोड पूरे हो चुके है। और जल्द ही कई नए सीरियल में काम करती नजर आएंगी। पाली के लेकर उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। सच कहूं तो पालीवासियों ने दिल जीत लिया। फिर से पाली आना चाहूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां उन्होंने पाली का फेमस हलुआ चखा, मेड़तिया की फेमस मिठाइयां टेस्ट की, जेठामुला की कचौरी भी खाई। सच में सभी का टेस्ट बहुत अच्छा लगा। कुछ मिठाइयां तो पैक करवाकर साथ ले जा रही हूं।

फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम, एंकर चारू और प्रेरणा व्यास डांस करते हुए।

फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम शहरवासियों संग गरबा खेलते हुए।

फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम के साथ फोटो-सेल्फी लेने के लिए शहरवासियों की भीड़ लग गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments