☜ Click Here to Star Rating



गजसिंहपुर पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के अनुसार पुलिस थाना गजसिंहपुर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

थानाधिकारी एसआई सीर कौर के नेतृत्व में एएसआई गुल्लाराम और उनकी टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने थादेवाला निवासी रणजीत सिंह (33) पुत्र सुखविंद्र सिंह को एक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 (1-B) A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। रणजीत सिंह का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पुलिस थाना पदमपुर में मामला दर्ज है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीगंगानगर के नंबर 100, 112, 0154-2443055, 0154-2443100 या वॉट्सऐप नंबर 9530434097 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading