![]()
अलवर के रामगढ़ पुलिस कस्टडी में मारपीट का आरोपी युवक जसवीर अचानक बेहोश हो गया। उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। जसवीर व उसके भाई के बीच झगड़े का मुकदमा है। जिसे पुलिस लेकर कोर्ट आई। यहां जेल भेजने का आदेश हुआ तभी वह बेहोश हो गया
आरोपी जसवीर को पुलिस ने दो दिन पहले हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे रामगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। आदेश के बाद ही जसवीर अचानक बेहोश हो गया। जिसे रामगढ़ थाना अधिकारी खुद एम्बुलेंस से लेकर पंहुचे
बताया जा रहा है कि जसवीर और उसके भाई के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी मामले में जसवीर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया था। जब जसवीर की हालत बिगडृी तो उसके परिवार के लोग आ गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments