![]()
पदमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन सीमा संकल्प अभियान के तहत पदमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है।
थानाधिकारी सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर बीबी नहर के पटड़े पर दबिश दी, जहां से आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ निंदा को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से बरामद चिट्टा प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी राणा ने बताया कि सीमा से सटे क्षेत्रों में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। लगातार अभियान चलाकर तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। इस कार्रवाई को एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर अंजाम दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments