![]()
पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर सदर थाना पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत 27.33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15,200 रुपए की हेरोइन बिक्री राशि भी बरामद की गई है।
सदर थाना पुलिस ने राधास्वामी डेरा के पास से गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी को 27.33 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15,200 रुपये की हेरोइन बिक्री राशि भी बरामद की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मेडिकेटेड नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के उप-निरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी गुरविंदर सिंह पदमपुर रोड श्रीगंगानगर चक 4 ए छोटी का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान पुलिस थाना जवाहरनगर के उप-निरीक्षक राजकुमार मजोका को सौंपा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
गुरविंदर सिंह का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, घर में घुसकर हमला, चोरी और शराब से संबंधित मामले शामिल हैं। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह की विशेष भूमिका रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments