![]()
हनुमानगढ़ के रावतसर में ई-मित्र दुकान से नकदी और सोने का लॉकेट चुराने का आरोपी गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ के रावतसर में एक ई-मित्र दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना 2 अगस्त 2025 की रात को हुई थी।
पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी की वह थालड़का का रहने वाला हैं। उनकी गांव चाईयां, रावतसर में ई-मित्र की दुकान है। चोर दुकान से 13 हजार रुपए नकद और दो सोने के लॉकेट चुरा ले गए।
मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल विरेंद्र सिंह की अगुआई में शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर जांच की। इस दौरान आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ काकू के रूप में हुई। वह रावतसर के वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी से चोरी के माल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल विरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल सीताराम शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments