![]()
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने में चोरी के आरोपी दिलीप अहारी के साथ कथित मारपीट प्रकरण को लेकर जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर हालत में उदयपुर अस्पताल में भर्ती दिलीप के परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार शाम थाने के बाहर धरना दिया।सोमवार सुबह से भीड
दोपहर को दोवड़ा तिराहे पर पुलिस वाहन गुजरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने गाड़ी रोक ली और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने सराड़ा उप अधीक्षक के पुलिस वाहन पर पत्थर फेंका। इससे पीछे का कांच टूट गया। भीड़ ने साइड का शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस जाप्ते ने हालात संभालते हुए गाड़ी को भीड़ से बाहर निकाला। देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण और दिलीप के परिजन कलेक्ट्री पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान आसपुर विधायक उमेश मीणा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के समर्थन में धरना दिया।
विधायक मीणा ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में दिलीप की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन परिजनों को जानकारी दिए बिना सीधे उदयपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने उसकी वास्तविक स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है और केवल आईसीयू में भर्ती होने की बात दोहराई जा रही है। विधायक ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए और अस्पताल प्रशासन की ओर से दिलीप अहारी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाए।
यह था मामला
दोवड़ा पुलिस ने वस्सी गांव में स्कूल में चोरी के मामले में देवसोमनाथ कलारिया गांव निवासी दिलीप अहारी को शुक्रवार को देर रात डूंगरपुर से डिटेन कर थाने लाया था। पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजन वहां पहुंचे और आईसीयू में दिलीप की बिगड़ती हालत देखी। इन्होंने दोवड़ा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। देर शाम को दिलीप की हालत बिगड़ने पर उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान दिलीप के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। देर शाम को आसपुर विधायक उमेश मीणा अपने समर्थकों के साथ दोवड़ा थाने के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments