![]()
दौसा जिला अस्पताल से रैफर मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस का कानोता इलाके में एक्सीडेंट हो गया।
दौसा जिला अस्पताल से रैफर मरीज को लेकर जयपुर जा रही एंबुलेंस का जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर जयपुर जिले के कानोता थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एंबुलेंस सवार मरीज व उसके एक परिजन की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस ड्राइवर व एक अन्य गंभीर रूप
जानकारी के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गुर्जर सीमला निवासी दशरथ योगी को सर्प काटने पर देर रात इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था, जहां से गंभीर हालात में जयपुर रैफर किया गया। एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल जाते वक्त कानोता थाना क्षेत्र के मानगढ़ खोखावाला कट बंद कर देने सेे गलत दिशा में आ रहे वाहन के टक्कर मारने से एक्सीडेंट हो गया।
गुर्जर सीमला निवासी मां-बेटे की मौत
हादसे में गुर्जर सीमला निवासी दशरथ योगी (21) ओ उसकी मां मुथरी देवी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस ड्राइवर खानवास निवासी रामनिवास मीणा समेत मृतक मरीज के 2 अन्य रिश्तेदार भी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने से घायल काफी देर तक डिवाइडर पर पड़े रहे, जहां स्नेक बाइटिंग के मरीज ने सड़क पर पड़े पड़े दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments