![]()
किशनगढ़बास में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक की बैठक गजानंद गार्डन में हुई। सभा अध्यक्ष हुकम चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों ने पीडी हेड का वेतन जमा न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि बैठक में किशनगढ़बास ब्लॉक में पीडी हेड का वेतन जमा न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, किशनगढ़बास से तुरंत प्रभाव से पीडी हेड का वेतन जारी करने की मांग की।इसके अतिरिक्त, किशनगढ़बास और जिला स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की गई।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।बैठक में 26 और 27 सितंबर को तिजारा में होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया और शिक्षकों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर संरक्षक कालूराम लवानिया और बलराज, जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद, प्रधानाचार्य किशोर कुमार, जिला संगठन मंत्री राजेश निभोरिया, ब्लॉक प्रवक्ता बलवंत, कार्यालय मंत्री जसवंत, महिला मंत्री सुनीता देवी, उप सभाध्यक्ष पप्पू राम शेखावत, जिला उपाध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षा) गुलाब सिंह, अभिषेक कुमार, ब्लॉक महामंत्री सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, किरण जिंगोनिया, सुमन भारती, राजबाला, सुनीता, योगेश मीना, प्रधानाचार्य निहाल सिंह, भगवान सहाय, कोशिंद्र, सतीश कुमार, अखिलेश कुमार अटल और संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments