![]()
सकल दिगंबर जैन समाज खानपुर चांदखेड़ी द्वारा विगत दस दिनों से पर्यूषण पर्व मनाया गया। नगर में स्थित मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में हर दिन सामूहिक अभिषेक शांतिधारा एवं संगीतमय पूजन संपन्न हुए। भजनों की ताल पर नृत्य करते हुए श्रावकों ने प्रभु की भक्ति की।
नित्य मूलनायक श्रीमुनि सुव्रतनाथ भगवान की अभिषेक शांतिधारा की गई। जिसमें श्रावकों की कतार लग जाती थी। नित्य दसलक्षण मंडल विधान में दस धर्मों से धर्म विशेष की पूजन की जाती थी। दोपहर को नित्य अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में विराजित पूज्य मुनि विशद सागर एवं मुनि विभोर सागर महाराज ससंघ द्वारा नित्य धर्म की आराधना करवाई गई। सभी को दस धर्मों का महत्व समझाया गया। वहीं नगर में स्थित श्रीपार्श्वनाथ जिनालय नित्य सामूहिक पूजन होता था। रोज संध्या काल में नगर गोरव बाल ब्र. उषा दीदी द्वारा चांदखेड़ी में धर्म विशेष पर स्वाध्याय किया गया। समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के दिन सभी मंदिरों में मंडल का विधिवत समापन एवं मंडल पर पुष्पांजलि के साथ क्षेपण गया।
एवं गाजे-बाजे के साथ नगर में श्रीजी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा मुनि सुव्रतनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर महावीर पार्क पहुंची। वहां से कलश भरकर मंदिर लाए और स्वर्ण एवं रजत कलशों से भगवान का अभिषेक शांतिधारा किए गए। कल अश्विन बदी एकम को सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। जिसमें वर्ष प्रयन्त हुई गलतियों के लिए सभी एक-दूसरे से क्षमा मांगेंगे। पूज्य महाराजश्री के सानिध्य में क्षमावाणी मनाया जाएगा। सभी तीन, पांच अथवा दस दिन के उपवास करने वाले तपस्वियों एवं विभिन्न शिविरों से लौटे शिविरार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments