☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में पेचकस घोंपकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मालपुरा गेट स्थित बस स्टेंड के पास उसकी लाश पड़ी मिली थी। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। बाइक पर आए हमलावर उसकी हत्या कर भाग निकले। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉ

.

पुलिस ने बताया- फागी के भोजपुरा निवासी दीनदयाल बैरवा (26) पुत्र शंकर लाल की हत्या हुई। 26 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह हॉस्पिटल जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। 27 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने ससुराल कॉल किया। कॉल कर बताया- 26 जुलाई की सुबह घर से निकला दीनदयाल दूसरे दिन भी घर नहीं आया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

गुमशदगी दर्ज करने पहुंचे तो लाश का चला पता 28 जुलाई की सुबह परिजन दीनदयाल की गुमशुदगी दर्ज करवाने मालपुरा गेट थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों को दीनदयाल की फोटो देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दी। पुलिस की ओर से परिजनों को दीनदयाल की फोटो दिखाई गई। फोटो पहचाने पर पुलिस ने मालपुरा गेट स्थित बस स्टेंड के पास उसकी लाश मिलने के बारे में बताया। पुलिस को हत्या के बाद दीनदयाल की बीच रोड पर लाश पड़ी मिली थी। पुलिस की ओर से जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया था। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि दीनदयाल की पीठ और गले पर नुकीले हथियार से हमला कर हत्या की गई है। बाइक पर आए हमलावरों ने पेचकस से वार कर उसकी हत्या की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading