ढ़ील बांध पर स्टंट दिखाता युवक।
सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में स्थित ढील बांध पर एक अज्ञात युवक स्टंट करते हुए पानी में बह गया। फिलहाल युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
तेज बहाव में जाकर कर रहा था स्टंट
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने शराब पी रखी थी। वह ढील बांध पर स्टंट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कई बार मना करने के बावजूद वह बांध पार करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से युवक पानी में बह गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी।जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस की ओर से युवक को खोजने के प्रयास किए जा रहे है।
फिलहाल प्रशासन ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को दी। यहां सवाई माधोपुर से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहीं अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक कहां से आया था और कहां का रहने वाला था। इन पहलुओं को लेकर पुलिस बांध के आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments