बालोतरा पचपदरा रोड दूध डेयरी के सामने स्थित कॉलोनी में एक भवन में करंट की चपेट में आने से युवक की बीती रात मौत हो गई। आक्रोशित परिजन, समाज के लोग बालोतरा मॉर्च्युरी के आगे धरने पर बैठे गए। पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पाटौदी प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र प्
दरअसल, पाटौदी हाल नया बस स्टैंड निवासी पुखराज पुत्र गोमाराम शनिवार रात को करीब 9 बजे दूध डेयर के सामने पानी की सप्लाई देने के लिए गया था। इस दौरान मकान में लगी पानी की मोटर के पास तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे तुरंत नाहटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गया। सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। शव को नाहटा हॉस्पिटल का मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।

पूर्व विधायक ने विधायक, और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी धरना प्रदर्शन हुए। उस भी आर्थिक मुआवजे दिए गए है। हमारी कोई बड़ी मांग नहीं है। सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
रविवार को परिजन व समाज के लोग मॉर्च्युरी में बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन मुआवाजे की मांग कर रहे है। आरोप है कि रात की घटना के बाद कोई भी प्रशासनिक और कंपनी का अधिकारी नहीं पहुंचा है।
पूर्व विधायक मदन प्रजापत का कहना है कि – प्राइवेट कंपनी की लेकर कॉलोनी में उनकी लापरवाही से युवक पुखराज की डेथ हो गई। घटना के 12 घंटे हो गए है। सरकार और प्रशासन से मांग करते है कि यह दुर्घटना बालोतरा में पहली बार नहीं हुई है। घटनाए ऊपर वाले के हाथ में है। आर्थिक मदद से सरकार व प्रशासन का धर्म बनता है। सरकारें आती है और जाती है। हम डेढ़ करोड और नौकरी की मांग नहीं करते है। वाजिब 25-30 लाख रुपए इस गरीब को आर्थिक सहायता दी जाए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments