☜ Click Here to Star Rating



अजमेर की आनासागर झील में 40 वर्षीय युवक ने कूदकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की मदद से रेस्क्यू कर बॉडी को झील से बाहर निकाला गया।

.

मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ASI सजीव चारण ने बताया कि कंट्रोल रूम से आनासागर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना थाने पर मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला था। इसके बाद सिविल डिफेंस को मौके पर बुलाया गया।

रामगंज निवासी कैलाश के रूप में हुई पहचान

सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर बॉडी को बाहर निकाला गया। आसपास पूछताछ करने पर युवक की पहचान रामगंज निवासी कैलाश के रूप में हुई है। परिजनों को इसकी सूचना देकर शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

एक घंटे पहले किया था मां को कॉल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक भीलवाड़ा में होटल किराए पर लेकर चलाता था। गुरुवार को जब वह घर से निकला तो 1 घंटे पहले अपनी मां को भी कॉल किया था। इन सभी तथ्यों को लेकर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading