☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।शहर के पेच के बालाजी, संकट मोचन हनुमान मंदिर और दूधाधारी गोपाल मंदिर में देर रात भक्तो की भीड़ लगी,12 बजने के साथ ही महाआरती हुई ओर भक्तो को खीर प्रसाद वितरित किया।इससे पहले सुबह से ही

.

पेच के बालाजी मंदिर में मध्य रात्रि में खीर प्रसाद वितरित किया गया

पेच के बालाजी मंदिर में मध्य रात्रि में खीर प्रसाद वितरित किया गया

पेच के बालाजी में 501 लीटर खीर का भोग

बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पर्व को मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया।सुबह हनुमान जी के वाल्मीकि सुंदरकांड ओर दुर्गा अभिषेक के बाद हनुमान जी का रजत चोला श्रृंगार, श्री राम दरबार का श्रृंगार करने के साथ ही भजनों की प्रस्तुति और 501 लीटर दूध की खीर बनाने के इसे चंद्रमा की धवल रोशनी में रखा गया ओर रात 12 बजे महाआरती के बाद भक्तों में इस प्रसाद का वितरण किया गया,बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे ओर प्रसाद पाया ।

संकट मोचन हनुमान मंदिर में 301लीटर

संकट मोचन हनुमान मंदिर में 301लीटर

संकट मोचन हनुमान मंदिर में 301 लीटर खीर

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 301 लीटर दूध से बनी खीर का भोग लगाया गया । मध्य रात्रि में हनुमान जी की विशेष आरती और श्रृंगार के साथ भक्तों को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया।मध्य रात्रि में विशेष आरती हुई ओर उसके बाद खीर प्रसाद का भोग लगा l सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।बड़ी संख्या में यहां भक्तो की भीड़ लगी,सभी को लाइन लगाकर प्रसाद दिया गया।

दूधाधारी गोपाल मंदिर में चन्द्रमा के बीच नजर आए ठाकुर जी

दूधाधारी गोपाल मंदिर में चन्द्रमा के बीच नजर आए ठाकुर जी

चन्द्रमा के बीच नजर आए ठाकुर जी

शरद पूर्णिमा के मौके पर सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर में ठाकुर जी का धवल पोशाक और रजत मुकुट से श्रृंगार किया गया। पुजारी कल्याण शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में रासमंडल की झांकी सजाई गई, ठाकुर जी ओर राधा रानी के दर्शन चंद्रमा के बीच में से हुए।रात 12 बजे गोपेश्वर महादेव जी की आरती के बाद ठाकुर जी को खीर प्रसाद का भोग लगाया ओर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिरों में देर रात तक खीर प्रसाद वितरित किया गया

मंदिरों में देर रात तक खीर प्रसाद वितरित किया गया



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading