☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के टैगोर नगर में खस्ताहाल सड़क पर गड्‌डे के कारण फंसा सीमेंट के कट्‌टों से भरा ट्रक।

पाली शहर का एक मोहल्ला ऐसा भी है जहां की गली में अभी भी बरसाती के कारण सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। स्थिति यह है कि पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार शाम को भी सीमेंट के कट्‌टों से भरा ट्रक यहां फंस गया जो गुरुवार सुबह तक ऐसी ही हा

.

पाली के टैगोर नगर में अभी भी बरसाती पानी भरा रहने से खराब हुई सड़क।

पाली के टैगोर नगर में अभी भी बरसाती पानी भरा रहने से खराब हुई सड़क।

मामला पाली शहर के टैगोर नगर का है। यहां अरिहंत विला और रिद्धि सिद्धि बिल्डिंग के रोड पर बरसाती पानी काफी दिनों तक भरा रहा। जिससे डामर सड़क पूरी तरह टूट गई। वर्तमान में स्थिति यह है कि खस्ताहाल सड़क से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के कुशल जिंदाणी ने बताया कि क्षेत्र की गली में आज भी बरसाती पानी भरा है। पिछले नौ साल में एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। बरसाती पानी भरने से वर्तमान में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जिला कलेक्टर से लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को इस खस्ताहाल सड़क पर मिट्टी से भरा ट्रक फंस गया था और बुधवार को सीमेंट के कट्‌टों से भरा ट्रक फंस गया। लेकिन आए दिन खस्ताहाल सड़क पर कोई न कोई गिरता रहता है। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन जिम्मेदार हमारी समस्या समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading