![]()
प्रतापगढ़ के पारसोला थाना क्षेत्र के नरवाली में एक टीचर पुलिया से माही नदी में गिर गए। पुल से नदी पार करते समय संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया है। घटना मंगलवार सुबह 11.30 बजे की
.
पारसोला थाना अधिकारी भेम सिंह गरासिया ने बताया-नरवाली गांव निवासी विज्ञान के टीचर राजकुमार लबाना पुल को पार करते समय नदी में गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ की एसडीआरएफ को बुलाया गया। दोनों टीमें नदी में टीचर की तलाश कर रही है।
टीचर राजुकमार की ड्यूटी बांसवाड़ा के डुंगरिया गांव के स्कूल में थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments