![]()
बहादुरपुर में रात को जुलूस निकालते कांग्रेसी।
अलवर के बहादुरपुर में यूथ कांग्रेस ने रविवार रात बारिश में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है की बहादुरपुर व आस-पास के क्षेत्र में ऑटो टिप्पर बंद पड़े है। जिससे गंदगी है। कई मोहल्लों में पानी की किल्लत है। सड़कों पर गड्ढों
युवा कांग्रेसी मोंटू शर्मा ने कहा की करीब एक साल से बहादुरपुर नगर पालिका क्षेत्र जेसे भजेंडा,पीलवा,सोतका ,तोडली रोड़ समेत कई जगहों की लाइटें बंद पड़ी है। वही पानी का कनेक्शन बार-बार काट देते है। इसी बिजली विभाग पर करीब 60 लाख का कर्जा हुआ पड़ा है।वहीं अजीत सिंह गुर्जर ने बताया की जगह-जगह नगर पालिका में कचरा पड़ा हुआ है।पहले जो ऑटो टिप्पर लगाए गए थे वो भी बंद कर दिए जिससे आम जन को परेशानी उठानी पड़ रही है। वही अजीत का आरोप है की नगर पालिका में कुछ लाेग पैसे लेकर काम करते जिनकी शिकायत कई बार EO मेडम को कर चुके है। लेकिन अधिकारी फिर भी ध्यान नही दे रहे। जिससे यहां की जनता परेशान है
ये मशाल जुलूस नगर पलिका से लेकर अबेंडकर सर्किल से वापस नगर पालिका कार्यालय तक निकाला। जिसमे जमकर नारेबाजी की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments