प्रतापगढ़ | दिगंबर जैन समाज के चातुर्मास के अवसर पर प्रतापगढ़ में 10 लक्षण पर्व के तहत भव्य चल समारोह का आयोजन हुआ। यह चल समारोह शहर के जूना मंदिर से प्रारंभ होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकले, इस चल समा
10 और उससे अधिक उपवास करने वाले 23 तपस्वियों के इस चल समारोह से पहले भगवान का अभिषेक, तपस्वियों के सामूहिक पारणे का आयोजन किया गया। जैन साध्वी विशिष्ट श्री माताजी के सान्निध्य में हुई इस आराधना के दौरान साध्वी ने श्रद्धालुओं को तप का महत्व बताया। श्रद्धालु पूरे समय भगवान के जयकारे लगाते और भक्ति धुनों पर झूमते रहे। सूरजपोल चौराहे पर नगर परिषद की ओर से तपस्वियों का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह तपस्वियों का शॉल और मालाओं से सम्मान किया गया। चल समारोह का समापन कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments