☜ Click Here to Star Rating


सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पत्नी और साले पर व्यक्ति ने लगाया आरोप।

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने बताया कि मेरी पत्नी और मेरा साला मुझे परेशान करते हैं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

.

जहर खाकर की व्यक्ति ने सुसाइड

उच्चैन थाने के हेड कांस्टेबल ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े के चलते पति विष्णु (30) निवासी सहना ने 17 की रात को जहर खा लिया। जैसे ही इसके बारे में उसकी पत्नी को पता लगा तो, उसने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और तुरंत विष्णु को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां विष्णु की इलाज के दौरान मौत हो गई। कल विष्णु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था।

पत्नी और सेल दे रहे थे व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां।

पत्नी और सेल दे रहे थे व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां।

मरने से पहले सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

बाद में पता लगा की विष्णु ने जहर खाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने लिखा था कि, ‘मैं पूरे होश हवास में लिख रहा हूं कि अलीपुर निवासी रणवीर चौधरी पिता रामगोपाल मुझे परेशान एवं धमकी दे रहे हैं। तुझे देख लेंगे और मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी पत्नी आये दिन मेरे ऊपर इल्जाम लगाती है कि तेरा चाची और भाभी से अफेयर चल रहा है। इसलिए आज मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। अभी तक पुलिस को इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading