![]()
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताकर महिला को फोन किया और कहा कि उसका बेटा परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया है। ठग ने महिला को डराकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 2 लाख 29
दशरथ सिंह ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 24 अगस्त उसकी पत्नी शोभा कंवर अपनी बहन के घर गई हुई थी। बेटा अंकित भी उसके साथ था। इसी दौरान उसकी पत्नी के पास फोन आया। ठग ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताते हुए कहा कि उसका बेटा महिपाल परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया है। यदि उसका करियर बचाना चाहती हो तो तुरंत बताए गए खातों में रुपए जमा करवाने होंगे।
घर पर ही था बेटा
ठग की बातों में आकर शोभा कंवर ने अपनी बहन के बेटे और अंकित से विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹2 लाख 29 हजार रुपए ट्रांसफर करा दिए। बाद में जब उसने बेटे से संपर्क किया तो पता चला कि वह तो घर पर ही मौजूद था। बेटे ने बताया कि वह कोई परीक्षा नहीं देने गया है। परीक्षा व नकल का मामला पूरी तरह झूठा था। तब शोभा कंवर को ठगी का अहसास हुआ।
बैंक खातों के आधार पर पुलिस कर रही तलाश
शोभा कंवर ने पूरी घटना अपने पति को बताई। पति की रिपोर्ट पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ठग के मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर सुराग तलाशने में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments