![]()
डीग जिले के नगर बाजार में एक साधु वेशधारी व्यक्ति के महिला पर हमला करने पर पीड़िता ने उसकी पिटाई कर दी।
डीग जिले के नगर बाजार में एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने एक महिला पर लंबी पंखों वाली झाड़ू से हमला कर दिय। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए साधु को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान आरोपी साधु महिला को जान से मारन
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सोमवार सुबह करीब 10 बजे ठेले से फल खरीद रही थी। इस दौरान एक साधु वेशधारी व्यक्ति उसे काफी देर से घूर रहा था। जब महिला ने अपनी जेब से 500 रुपए के नोट निकाले, तभी साधु ने उस पर अपनी लंबी पंखों वाली झाड़ू से उसके चेहरे पर वार किया। इस हमले से महिला की आंखों में चोट आई।
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए साधु को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान आरोपी साधु मौके से फरार हो गया। भागते समय वह महिला को जान से मारने की धमकी भी देता गया। घटना के बाद महिला अपने बच्चों के साथ घर चली गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments