![]()
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूर घायल हो गए।
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में तोगावास गांव के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद घायल मजदूरों को 108 एंबुलेंस से पहले भालेरी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चारों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल ने बताया कि वह तोगावास गांव में मजदूरी कर वापस जोड़ी गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली में लौट रहा था। गांव से निकलते ही पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। जिसने हमारी ट्रैक्टर ट्रॉली से अचानक आगे निकली। इससे हमारी ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में देवासी निवासी यादराम (22), दाउदसर निवासी श्रीचंद (28), ददरेवा निवासी अजय कुमार (24) और नोरंगदेसर निवासी हरीश (30) घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से भालेरी पीएचसी पहुंचाया, जहां से चारों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments