![]()
बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास ही माल गोदाम रोड पर एक युवक का क्षति विक्षत शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। शव को कई जगह से आवारा कुत्तों ने नौंच लिया है। कोटगेट थाने के पास ही स्थित इस नाले में शव मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, शव क
गुरुवार को रेलवे के माल गोदम रेलवे कॉलोनी के पास गंदे नाले के पास मिला शव मिला है। हड़कंप के बाद कोट गेट थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा मौके पर पहुंचे। शव कहीं जगह से कटा-फटा है। उसकी मौत भी संदिग्ध है। हत्या की गई है या फिर अन्य कारणों से मौत हुई है। ये अभी पता किया जा रहा है। दरअसल, शव को पूरी तरह से कुत्तों ने नोच डाला। जिससे उसकी पहचान करना ही मुश्किल किया था। सामाजिक संस्थान खिदमत गार खादिम सोसायटी ओर असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया।
शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि शव कहां से आया और कितना पुराना है? माना जा रहा है कि ये शव तीन से चार दिन पुराना है और दुर्गंध आने के बाद ही पुलिस को पता चला। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शख्स कौन है और उसकी मौत के क्या कारण है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments