शव को अपने कब्जे में लेती कोतवाली थाना पुलिस।
सवाई माधोपुर के विनोबा बस्ती के सामने बुधवार दोपहर को एक शव पड़ा हुआ मिला। यहां शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर
प्राइमा फेसी ज्यादा नशा करने से हुई मौत
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने विनोबा बस्ती के सामने एक युवक के अचेत पड़े होने की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने देखा तो युवक की सांसे नहीं चल रही थी। पुलिस ने युवक के कपड़ों की चैकिंग की, जिस पर पुलिस को कोई पहचान पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस युवक कहां से और कब आया था, यहां कितनी देर से अचेत अवस्था पड़ा हुआ था। इन सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। थानाधिकारी मीणा के अनुसार प्राइमाफेसी युवक की मौत ज्यादा नशा की वजह से होने की संभावना है।

अगस्त माह में अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन डेड बॉडी मिली चुकी है।
एक माह तीसरी डेड बॉडी मिली
सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अगस्त माह में अब तक तीन शव मिल चुके हैं। यहां चार अगस्त को रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास के एक डेड बॉडी मिली थी। जिसके बाद 17 अगस्त पुराने शहर के निवासी ड्राइवर पप्पू माली का शव मिला। अदातन शराबी पप्पू माली का शव भैंरो दरवाजे के पास लटिया नाले में मिला था। जिसके बाद 20 अगस्त को फिर से एक शव विनोबा बस्ती के सामने मिला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments