☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर के सिवांची गेट स्थित रेग्जीन के गोदाम में अचानक से आग लग गई।

जोधपुर के सिवांची गेट स्थित रेग्जीन के गोदाम में आज दोपहर अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2:30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से गोदाम के अंदर

.

आग सिवांची गेट के अप्पू रेग्जीन हाउस पर आज सुबह करीब 12:30 बजे लगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की नागौरी गेट, शास्त्री नगर, बासनी, चौपासनी से गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दोपहर 2:30 बजे आग पर काबू पाया।

आग का धुआं शहर में दूर तक उठता हुआ नजर आया।

आग का धुआं शहर में दूर तक उठता हुआ नजर आया।

यहां इस दौरान बना टीन शेड बिखरकर गिर गया। आग की वजह से पीछे बने दो मकानों के छत पर बनी पानी की टंकी में भी लग गईं। इस दौरान आस पास के लोग भी दशहत में नजर आए। जिस जगह पर आग लगी वहां आस पास बर्फ फैक्ट्री से लेकर एग्रो गोदाम भी बने हुए है। समीप में भी ट्रांसफार्मर था जिसके फटने से हादसा हो सकता था।

शहर में गोदाम बने खतरा

गौरतलब है कि जोधपुर शहर में कई जगहों पर गोदाम बने हुए हैं। जहां पर फायर NOC भी नहीं है। कई गोदाम भीतरी शहर में भी हैं जो अवैध तरीके से संचालित किए जाते हैं। कई बार आग लगने पर इससे आस पास की जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो जाता है, हालांकि नगर निगम की ओर से इसको लेकर महज कार्रवाई के दावे ही किए जाते हैं।

आग से गोदाम में रखा रेग्जीन का सामान जलकर राख हो गया।

आग से गोदाम में रखा रेग्जीन का सामान जलकर राख हो गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading