पुलिस ने बॉडी को रायपुर हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया
भीलवाड़ा के स्टेट हाईवे पर एक बंद पेट्रोल पंप की पानी की टंकी के नल से लटकी हुई एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब महिला की बॉडी को यहां लटके हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।पुलिस ने महिला की बॉडी को नल से उतरवाया और उसे अस्पताल की मोर्च्युरी में भिजवाते हुए इसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।

महिला की बॉडी पानी की टंकी के नल से लटकी मिली
पानी की टंकी के नल से लटकी थी बॉडी
मामला भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र का है,यहां रायपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर रखी पानी की टंकी के नल से लटकी हुई लाश मिलने की सूचना इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने रायपुर पुलिस को दी।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की बॉडी को नल से उतरवाया और इसके इसकी बॉडी को रायपुर हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में शिफ्ट करवा कर इसकी पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
बॉडी से नहीं मिला पहचान का कोई डॉक्यूमेंट
इस महिला की बॉडी से पहचान सम्बन्धित कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिलने के चलते इसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।इधर मौके पार बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।फिलहाल पुलिस ने पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही डेथ को लेकर इसके मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल पर जांच शुरू की है ।

पुलिस ने कई लोगों ने महिला के सम्बन्ध में पूछताछ की
पहचान के प्रयास जारी
थाना प्रभारी अर्जुन लाल ने बताया की एक महिला की बॉडी बंद पेट्रोल पंप की टंकी के नल्ट से लटकी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। इसके पास पहचान के कोई डॉक्युमेंट्स नहीं मिलने से फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो पाई है। बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर इसे सुरक्षित रखवाया जाएगा ओर इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments