![]()
गुजरात की महिला की ब्रज परिक्रमा के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत।
डीग-कामां रोड पर ब्रज चौरासी कोस की पैदल परिक्रमा कर रहे गुजरात के दंपती को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में जूनागढ़ निवासी ज्योत्सना (55) की मौत हो गई। उनके पति छगनभाई को मामूली चोटें आईं।
गुजरात से आए लगभग 200 श्रद्धालुओं का समूह पिछले 5 दिनों से परिक्रमा कर रहा था। गुरुवार को यह दल डीग से आदि बद्री की ओर जा रहा था। गांव दिदावली के पास तेज गति से आए ट्रैक्टर ने दंपती को टक्कर मार दी।
घायल ज्योत्सना को पहले डीग के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
छगनभाई ने बताया कि वे पत्नी के साथ श्रद्धालुओं के समूह में परिक्रमा कर रहे थे। दिदावली गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments