![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के बाजवास गांव में एक पेड़ पर महिला की लाश लटकी मिली। महिला की लाश को पेड़ से उतारकर पीलवा सीएचसी में रखवाया गया। पीलवा थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर निवासी एक महिला मोहनपुर गांव से रामदेवरा पदयात्रा पर जैसलमेर स्थित रूणी
पीलवा थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण के मोहनपुर निवासी नानची बावरी की बीती रात नागौर के बाजवास में सड़क किनारे स्थित एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली। महिला परिवार के अन्य परिजनों के साथ पैदल रामदेवरा यात्रा पर जा रही थी। महिला ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व यात्रा में शामिल अन्य श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर CHC बाजवास की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों से रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments