बीकानेर | सेवानिवृत्त पशु चिकित्सकों का स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को पवनपुरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मोतीलाल गहलोत और डॉ. प्रेम सहित बड़ी संख्या में पशु चिकित्सक शामिल हुए। पशु चिकित्सकों ने आने वाले समय में पशु चिकित्सा में नवीनीकरण
साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने तथा आवश्यकता होने पर पशुपालन विभाग को निशुल्क सेवाएं देने का निर्णय लिया। साथ ही समय-समय पर होने वाले नवाचारों से पुराने साथियों को जोड़ने, तीन माह के अंतराल से ऐसा कार्यक्रम कर सभी चिकित्सकों के साथ विचार और सुझाव साझा करने का निर्णय हुआ। इस दौरान डॉ. एनएम सिंह, डॉ. वीरेंद्र नेत्रा ने विचार रखे। डॉ. शिव प्रसाद जोशी ने आभार जताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments