☜ Click Here to Star Rating



जयपुर पुलिस ने 9.50 लाख रुपए लूट मामले में मंगलवार शाम खुलासा किया है। साइबर क्रिमिनल्स गैंग ने ड्रामा रचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए पीड़ित सहित अन्य बदमाशों ने अपने-अपने किरदार निभाए। बजाज नगर थाना पुलिस ने मास्टर म

.

एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- लूट मामले में मास्टर माइंड छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह (22) निवासी भगत की कोठी जोधपुर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 9.55 लाख रुपए की लूट मामले में चारों आरोपियों की पहचान की थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मास्टर माइंड है। जिसके खिलाफ गुड़गांव, गाजियाबाद, अहमदाबाद गुजरात और जोधपुर में साइबर ठगी व अन्य प्रकरण दर्ज है। वारदात में उसके साथ मौजूद तीनों साथी मोती सिंह, ओम सिंह बन्ना व पूरण सिंह उर्फ पर्बत सिंह थे।

मास्टर माइंड छैलू सिंह के तीनों साथी भी साइबर क्रिमिनल्स है। गिरोह की ओर से ऑनलाइन यूएसडीटी का काम किया जाता है। रोकड़ में यूएसडीटी हवाला के जरिए खरीदते है। टेलीग्राम ऐप के माध्यम से एक साइबर ठगी के ग्रुप में जुड़ा हुआ है, जिसमें यूएसडीटी खरीदने वाले लोग जुड़े है। यूएसडीटी की खरीद-फरोख्त ट्रस्ट नाम के ऐप से होती है, जो एक चाइनीज ऐप है। इस पर टैक्स नहीं लगता है। गिरोह के मेंबर के मोबाइल नंबरों को साइबर पोर्टल पर डालने पर 100 से अधिक साइबर फ्रॉड की कम्प्लेंड दर्ज मिली।

जोधपुर पुलिस ने पकड़ भेजा जेल SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी के नेतृत्व में लगी पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि जोधपुर सिटी में नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश में आरोपी छैलू सिंह उर्फ छैल सिंह को पकड़ा गया था। राजकार्य में बाधा मामले में अरेस्ट कर 12 अगस्त को जोधपुर पुलिस ने उसे जेसी भेज दिया। जयपुर पुलिस की ओर से प्रोडेक्शन वारंट पर मुख्य आरोपी छैलू सिंह को जोधपुर जेल से अरेस्ट किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूट के 2 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस मामले में फरार तीनों साथी की तलाश कर रही है।

लेन-देन को लेकर लूट कर रचा ड्रामा 25 जुलाई को एसएल मार्ग पर इंडसइंड बैंक के बाहर 9.55 लाख रुपए जसवंत से लूट गए थे। कार सवार चार बदमाशों ने उसका किडनैप कर रुपए छीने। रुपए लूटने के बाद 2KM दूर जसवंत को छोड़कर फरार हो गए। CCTV फुटेजों को देखने पर पीड़ित जसवंत और लुटेरों के बीच जानकारी होने का शक हुआ। पुलिस के गिरफ्तार मास्टर माइंड छैलू सिंह से पूछताछ में पीड़ित जसवंत की भूमिका भी संदिग्ध होना पता चला है।

पूछताछ में सामने आया कि मनोज नाम के व्यक्ति ने अपने अकाउंट से 9.55 लाख रुपए निकालकर उस तक पहुंचाने के लिए जसवंत को कमिशन पर हायर किया था। मनोज से 10 लाख रुपए छैलू सिंह मांगता था, जो वह नहीं दे रहा था। लेन-देन के चलते ही जसवंत को प्लानिंग में साथ लेकर लूट का पूरा ड्रामा रचा गया। पुलिस को गुमराह करने के साथ ही रुपए भी मिल जाए और लूट होना समझकर मनोज भी विवाद नहीं करे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading