![]()
दौसा पुलिस ने साइबर ठग को इंदौर से गिरफ्तार किया है।
दौसा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 3 लाख 80 हजार के साइबर फ्रॉड मामले में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी के 2.10 लाख होल्ड करवा दिए है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर होलसेल रेट पर पटाखे, बच्चों के खिलौने आदि के
खुद को बताता था कंपनी मालिक
पीड़ित ने बताया कि वह बच्चों के खिलौने आदि बेचने का काम करता है। उसकी फेसबुक आईडी पर नवीन तिवारी के नाम से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। वह स्वयं को फैक्ट्री मालिक बताते हुए अपनी फेसबुक पर पटाखे व बच्चों के पोप आदि के पोस्ट किया करता था। जिसने मुनाफा कमाने का झांसा देकर छह अलग-अलग बार 3 लाख 80 हजार रुपए का ऐंठ लिए।
पटाखे-खिलौने बेचने के नाम पर फ्रॉड
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी संसाधनों से आरोपी की पहचान कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इंदौर में होने का पता चला। पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी शेखर उर्फ सोमेश माखीजा को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 2 मोबाइल और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पटाखे और खिलौने बेचने के नाम पर लोगों से फ्रॉड करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments