![]()
मनोहरथाना क्षेत्र में एक युवक की जान कॉन्स्टेबल की सूझबूझ से बच गई। नाई मोहल्ला मनोहरथाना के ललित (28) पुत्र कैलाश शराब के नशे में कालीखाड़ बड़ी पुलिया से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।
उसी समय वहां से गुजर रहे कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह ने युवक को देखा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के पैर पकड़ लिए। इससे वह पुलिया से नीचे गिरने से बच गया। कॉन्स्टेबल ने आसपास के राहगीरों को भी रुकने का इशारा किया और मदद मांगी।
घटना के बाद कॉन्स्टेबल जितेंद्र ने पुलिस थाने में सूचना दी। उन्होंने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में ललित का उपचार जारी है। युवक शराब के नशे में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
कॉन्स्टेबल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक जान बचाने में सफलता मिली। स्थानीय लोगों ने भी कॉन्स्टेबल के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments