![]()
45 पैदल यात्रियों का जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 10 महिलाएं भी शामिल हैं।
झालावाड़ के उन्हेल नागेश्वर इलाके से 45 पैदल यात्रियों का जत्था रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 10 महिलाएं भी शामिल हैं। यात्री ग्राम पंचायत केलुखेड़ा के ग्राम खुरचनिया से निकले और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़े।
ग्राम पंचायत के प्रशासक विजय सिंह ने सभी पैदल यात्रियों को तिलक लगाया और माला पहनाई। उन्होंने यात्रियों को सहयोग राशि और श्रीफल भी भेंट किए। ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से यात्रियों को विदा किया।
यात्री अपनी यात्रा के दौरान सांवरिया सेठ के दर्शन भी करेंगे। उनकी यह यात्रा करीब 15 दिन में पूरी होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments