![]()
जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस ने आज एक शातिर वाहन चोर को चोरी के आठ वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शातिर वाहन चोर है। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी से हुई पूछताछ के बाद उस ने एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी करना स्वी
डीसीपी वैस्ट हनुमान मीणा ने बताया कि परिवादी सुरेश चन्द कुमावत निवासी बेरा की ढ़ाणी, नया बास, बिचुन जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस में पीड़ित ने बताया कि चित्रकूट, वैशाली नगर जयपुर के स्वामीनारायण मंदिर के बाहर से चोर बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर वहां पर लगे हुए सीसीटीवी की जांच कर आरोपी को चिन्हित किया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। गठित टीम द्वारा घटना को वर्कआउट करते हुए झुझार सिंह उर्फ जस्सी (40) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव बालरानीपुरा, पुलिस थाना डबलाना जिला बुंदी हाल किरायेदार भारत पेट्रोल पम्प के पास, कुण्डा पुलिस थाना आमेर जयपुर को डिटेन किया। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार करके कुल 8 बाइक रिकवर की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments