☜ Click Here to Star Rating



.

बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व विजयादशमी पर कुड़गांव में टीले वाले हनुमान भक्त मंडल की ओर से रावण के दहन का कार्यक्रम होगा। जिसमें गुरुवार शाम 7 बजे के करीब तीर कमान से भेदकर रावण के 41 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा, जहां टीले वाले हनुमान मंदिर पर हनुमानजी, शिव परिवार, नल नील एवं वानर सेना की आकर्षक झांकियों के साथ राम दरबार सजाया जाएगा। मंदिर में रामायण पाठ समापन धार्मिक आयोजन पर मुख्य अतिथि के रूप में सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने शिरकत की और मंदिर प्रांगण में स्थित प्राचीन कुएं का उनके की ओर से जीर्णोद्धार निर्माण का फीता काट कर लोकार्पण किया।

मुख्य अतिथि का टीले हनुमान भक्त मंडल की ओर से सम्मान किया गया। यहां आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। टीले वाले हनुमानजी भक्त मंडल ने बताया कि यहां भक्त मंडल की ओर से गत वर्ष नवरात्रि धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर विजयादशमी पर 24 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष भक्त मंडल में जोश और उत्साह होने के कारण अबकी बार 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिसमें लोगों की ओर से रावण दहन के लिए रुपए की बोली लगाई जाएगी, जिसमें सबसे बढ़कर बोली लगाने वाले व्यक्ति की ओर से ही तीर कमान से भेदकर दहन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading