परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के खुलवाए गए जूते,चप्पल महिला अभ्यर्थियों के बालों को मेटल डिटेक्टर से चेक करते
कोटा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पारियों में आयोजित की जा रही है। 287 पदों के लिए 39 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शहर के गुमानपुरा इलाके के जैन दिवाकर स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड
यहां पर परीक्षा से पहले हर उम्मीदवार की गहन चेकिंग की गई। मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी के जरिए जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्र पर किसी भी तरह का मेटल से जुड़ा सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि जूते-चप्पल भी बाहर ही खुलवा लिए गए।

अभ्यर्थियों की पेंट के मेटल के बटन और टी-शर्ट के बटन काटे गए
कुछ अभ्यर्थियों की जींस और टी-शर्ट में लगे मेटल के बटन भी मौके पर काटे गए, महिला अभ्यर्थियों के धार्मिक धागे कान की झुमकी नाक की लॉन्ग हाथों की चूड़ियां भी उतरवायी गई उसके बाद ही उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
कोटा सिटी एडिशनल एसपी दिलीप सैनी खुद केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। परीक्षा केंद्र के कमरों में तैनात स्टाफ को भी सख्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षा का पेपर भी सुरक्षित तरीके से जाप्ते के साथ केंद्रों तक पहुंचाया गया। अभ्यर्थियों को समय से ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया।

परीक्षा देने अपने रूम में जाते अभ्यर्थी
एएसपी ने बताया कि कल की तरह आज भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए हर थाना क्षेत्र में आसूचना अधिकारी तैनात किए गए हैं। बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments