![]()
शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र के रावतभाटा रोड इलाके पर पेट्रोल भरने की बात पर हुई कहांसुनी को लेकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल हालत में युवक को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।
किशोरपुरा थाना की भूरी सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने अभिषेक शर्मा के पीठ पर चाकू मार दिया। अभिषेक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने गया था। लाइन में लगने के दौरान वहां मौजूद उन लड़कों से कहासुनी हो गई। वे लड़के तो निकल गए अभिषेक पेट्रोल भरवा कर जैसे ही निकला आगे उन लड़को ने इसे रोक कर पीठ पर चाकू मार दिए। घायल हालत में अभिषेक को बा हॉस्पिटल भर्ती करवाया जहां इसका इलाज जारी है।
थाना अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एमबीएस अस्पताल पहुंचे जहां पर गया युवक का बयान दर्ज किया गया वही हमलावरों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments