![]()
जिले में हुई अतिवृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और अब रबी की बुवाई पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार डीग, कामां और जुरहरा तहसीलों के 61 गांव जलभराव से प्रभावि
डीग जिले की कुल कृषि योग्य भूमि 1,99,716 हेक्टेयर है, जिसमें 27,221 हेक्टेयर असिंचित तथा 1,72,495 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र शामिल है। जिले में 2,46,809 किसान पंजीकृत हैं, जिनकी जीविका खेती पर ही निर्भर है। बारिश से खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण खरीफ की फसलें चौपट हो गई हैं। वहीं, समय पर पानी की निकासी नहीं होने पर रबी की बुवाई पर भी संकट मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि “फसल तो गई, अब अगली की तैयारी भी नामुमकिन लग रही है।”
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments