![]()
जिले के भींडर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सवना का राष्ट्रीय निरीक्षक टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया। टीम ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवना के राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए केंद्र सरकार में आवेदन किया था। केंद्र सरकार के डॉ. धवल कुमार दवे और डॉ. गुरविंदर कौर केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने दो दिन तक पीएचसी के सभी 6 विभागों के मापदडों पर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता, मानव संसाधन आदि मानकों पर निरीक्षण किया ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments