प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2025 का 14वां संस्करण जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित हुआ।
शिक्षक दिवस अवसर पर थार सर्वोदय संस्थान, सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2025 का 14वां संस्करण जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ,
इस समारोह का मुख्य आकर्षण माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन” रहा, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 6 शिक्षकों को प्रदान किया गया।

सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे समाज में रचनात्मक विचारों और प्रेरणा के वाहक भी हैं।
इस श्रेणी में प्रो. एन.डी. माथुर, डॉ. कान्ता आहूजा, प्रो. सुधा राय, प्रो. मिनी नंदा, पिंकी सिंह और डॉ. अजीत कुमार जैन को सम्मानित किया गया।
आयोजक अंशु हर्ष, सोमेंद्र हर्ष और सुधीर माथुर ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य उन शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन नई पीढ़ी को ज्ञान देने और समाज को सही दिशा दिखाने में समर्पित किया है। सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे समाज में रचनात्मक विचारों और प्रेरणा के वाहक भी हैं।

इस श्रेणी में प्रो. एन.डी. माथुर, डॉ. कान्ता आहूजा, प्रो. सुधा राय, प्रो. मिनी नंदा, पिंकी सिंह और डॉ. अजीत कुमार जैन को सम्मानित किया गया।
इस बार राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली और जालोर से 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं दिल्ली, लखनऊ, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से 37 शिक्षकों को यह सम्मान प्राप्त हुआ। शेष शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से चुना गया।

इस बार राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली और जालोर से 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में के.एल. जैन, सुमन शर्मा, ज्योति खंडेलवाल और विधायक डॉ. गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन कौशल, नैतिक मूल्यों और विचारशीलता को भी बढ़ावा देती है।

आयोजन को और खास स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बनाया।
आयोजन को और खास स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बनाया। एमजीडी गर्ल्स स्कूल, दीवा सिंह राठौड़ भाव कला नृत्य अकादमी और मैक एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में ऊर्जा और गरिमा जोड़ दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments