![]()
नागौर जिले में रियांबड़ी उपखंड के कोड गांव में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक हादसा हो गया। 6 वर्षीय अरविंद पूनियां गांव के पास स्थित एक कुएं के ऊपर पगडंडी से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा लगभग 152 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की
रियांबड़ी तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। परिजनों की निशानदेही पर रात करीब 1 बजे सावर सिंह रावत ने थर्मल कैमरे की मदद से यह पुष्टि की कि बालक कुएं के अंदर ही है। इसके बाद SDRF टीम नागौर को बुलाया गया।
SDRF टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद 152 फीट गहरे कुएं से जिसमें 72 फीट पानी का लेवल था उसमें से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम अरविंद की असमय मौत से परिवार समेत ग्रामीणजन गमगीन हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments