टोंक मेडिकल कॉलेज को वायु पुत्र सेवा संस्थान ने 50-50 टेबल-कुर्सी और पलंग डोनेट किए है।
टोंक में मेडिकल कालेज शुरू होने के साथ ही अब इसकी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भामाशाह, NGO सामने आने लगे है। इसी कड़ी में कॉलेज प्रिंसिपल लोकेंद्र शर्मा के आग्रह पूर्व टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने वायु पुत्र सेवा संस्थान से स्टूडेंट्स के
अब मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के स्टूडेंट्स को बैठने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही इस मौके पर पूर्व विधायक मेहता ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को विश्वास दिलाया है कि ऐसी कोई व्यवस्था हो, जिससे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई बाधित हो रही हो तो तुरंत बताए, टोंक के लोगों का दिल बहुत बड़ा है, वे दिल खोलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक टोंक जैसे शहर में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है। इससे लोगों को मेडिकल सुविधा और काफी अच्छी मिलेगी।

टोंक मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल से पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने चर्चा की।
‘स्थानीय लोग पूरी करेंगे मदद’ मेहता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था में कोई कमी हो तो टोंक के लोग पूरा करेंगे। अच्छे कार्यों के लिए लोग जरूरत की और भी सामग्री डोनेट करने से पीछे नहीं हटेंगे।
ज्ञात रहे कि गत दिनों जिला मुख्यालय पर सरकार ने 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज शुरू किया था। इसके लिए सरकार ने प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल लगा दिया है। फैकल्टी और स्टूडेंट भी आना शुरू हो गई है। जल्द मेडिकल स्टूडेंट भी आ जाएंगे। संभवत अगले माह पढ़ाई शुरू हो जाएगी। तीन फैकल्टी आ गई है। पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है।

मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल आदि ने पोस्टरों से मेडिकल कॉलेज की विशेषता बताई।
‘भामाशाहों को बताई थी समस्या’ इस मौके मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि फर्नीचर को लेकर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता समेत कुछ अन्य भामाशाहों को समस्या बताई गई थी। सरकार से बजट आवंटन होने में समय लगेगा। ऐसे में पढ़ाई व्यवस्था बाधित होती, लेकिन पूर्व विधायक मेहता सहित उपस्थित अन्य भामाशाहों ने मेडिकल कॉलेज को फर्नीचर भेंट किया है।
मेडिकल कॉलेज का लेक्चर थिएटर भी बनकर तैयार हो गया है। अक्टूबर से मेडिकल कॉलेज में क्लासेज भी शुरू हो जाएंगी। निर्माणाधीन कालेज में काम चल रहा है। ऐसे में बिल्डिंग और हास्टल समेत स्ट्रेक्चर तैयार हो चुका है। इस मौके पूर्व प्रधान खेमराज मीना, विष्णु चावला, सुनील जैन, आनंद बम, बादल साहू कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments