![]()
किशनगढ़बास थाना पुलिस किशनगढ़बास पुलिस हत्या के प्रयास के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-किशनगढ़बास थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है
खैरथल-तिजारा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी व मानवीय स्रोतों के आधार पर सुराग जुटाकर आरोपियों को किशनगढ़बास इलाके के गांव ओदरा से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 27 जुलाई 2025 को सद्दीक निवासी ओदरा और उसके परिजनों पर आरोपियों नें जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार किशनगढ़बास थाना पुलिस ने आस मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ़ शेरू(45), अशरफ पुत्र शेर मोहम्मद (43), साहिल पुत्र अरशद (19), शाकिर पुत्र अशरफ (23) और शौकीन पुत्र अशरफ (19) निवासियान बीचका बास ओदरा को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments