☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा सात से 12 सितम्बर तक आयोजित होगी। जिले में करीब 49 हजार 328 युवक-युवतियां इस परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से सभी अपने-अपने विषयों के साथ ही सामान्य ज्ञान (जीके) के प्रश्नपत्र में

.

अलग-अलग दिन होगी जीके परीक्षा

आरपीएससी ने परीक्षा को व्यवस्थित करने के लिए चार ग्रुप बनाए हैं। ग्रुप ए की जीके की परीक्षा 7 सितम्बर को होगी। इसके बाद ग्रुप बी की परीक्षा 8 को, ग्रुप सी की 9 को और ग्रुप डी की परीक्षा 11 सितम्बर को होगी। शेष विषयवार परीक्षाएं भी इसी अवधि में ली जाएंगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र में ही मिलेगी। अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, लेकिन संभावना है कि परीक्षा से तीन से चार दिन पहले आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर इन्हें अपलोड कर दिया जाएगा।

झुंझुनूं में 49 हजार 328 अभ्यर्थियों देंगे परीक्षा

झुंझुनूं में 49 हजार 328 अभ्यर्थियों देंगे परीक्षा

अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

झुंझुनूं से सबसे ज्यादा सामाजिक विज्ञान और गणित के परीक्षार्थी

जिले से सबसे ज्यादा 15,789 परीक्षार्थी सामाजिक विज्ञान विषय में परीक्षा देंगे। गणित विषय में 8,439 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ है, जबकि विज्ञान से 9,511, हिंदी से 9,799 और अंग्रेजी से 3,587 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। संस्कृत विषय के लिए 1,823 और उर्दू विषय के लिए 380 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। इस प्रकार कुल 49,328 अभ्यर्थी झुंझुनूं जिले से इस परीक्षा में शामिल होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेशभर में कुल 2,129 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें सबसे ज्यादा 694 पद गणित विषय के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

दस मिनट का अतिरिक्त समय और प्रवेश नियम

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पूर्व तक ही दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने सलाह दी है कि सभी उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पहचान के लिए रंगीन प्रिंट वाला आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड का फोटो पुराना या स्पष्ट नहीं है, तो मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस भी मान्य रहेंगे। प्रवेश पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना आवश्यक किया गया है।

सेंटर दूर आने से बढ़ी चिंता

झुंझुनूं जिले के हजारों युवक-युवतियां परीक्षा देने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें चिंता सताने लगी है कि सेंटर किस जिले में आएगा। परीक्षा दो पारियों—सुबह और शाम—में आयोजित होगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र जयपुर या किसी अन्य दूर के जिले में आएगा, उन्हें एक दिन पहले ही वहां पहुंचना होगा।

नियम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। इसके बाद मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को ठहरने और खाने-पीने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज ने राहत देते हुए घोषणा की है कि एडमिट कार्ड दिखाने पर उम्मीदवारों को किराया नहीं देना होगा। लेकिन अन्य खर्च से उनकी जेब पर बोझ बढ़ना तय है।

प्रशासन जुटा तैयारियों में

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading