बाड़मेर पुलिस ने जिले में 48 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 34 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं 54 मिलीग्राम स्मैक, 56 पव्वे शराब, 23 सोलर प्लेट्स, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 19 गैरसायल को बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार गि
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में जिले में समस्त थानाधिकारी के साथ प्लानिंग बनाकर जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई। 48 टीमों ने अलग-अलग जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की गई। एसपी, एएसपी और डीएसपी के स्वंय नाकाबंदी स्थल पहुंचे। चैकिंग करते नजर आए।
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस थाना सदर की टीम ने आरोपी नगतसिंह उर्फ नखतसिंह पुत्र मलसिंह निवासी सरण पनजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 397 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए। इस संबंध में पुलिस थाना सदर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
कोतवाली पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी मुकेश पुत्र लीलाराम निवासी वांकलपुरा महाबार को गिरफ्तार कर उसके कबजे से 54 मिलीग्राम स्मैक जब्त की गई। कोतवाली में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने नाकाबंदी स्थल पर पहुंचकर की चैकिंग।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
ग्रामीण थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र करणसिंह निवासी बिदासर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 56 पव्वे देशी शराब जब्त किए। आबकारी एक्ट के तहत मामला दज्र किया गया।
पिकअप में चुराई 4 लाख की सोलर प्लेट्स जब्त
पुलिस थाना शिव की टीम ने एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर को जब्त कर उसमें भरी चोरी की 23 सोलर प्लेट्स को जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए आंकी की गई है। आरोपी भोम सिंह पुत्र तनसिंह निवासी निंबा सांगड़ व देवीसिंह पुत्र लीलसिंह निवासी उण्डखा को गिरफ्तार किया गया।
868 वाहनों को चैक कर 34 वाहनों को किया सीज
जिला पुलिस ने 48 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। जिसमें 868 वाहनों के डॉक्टयूमेंट की गहनता से जांच की गई। जिसमें से 34 वाहनों को सीज किया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments