अजमेर में पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। एक कार्रवाई पुलिस की जिला स्पेशल टीम और गेगल थाना पुलिस ने की। जबकि दूसरी कार्रवाई गेगल और पुष्कर थानों की पुलिस ने की। तस्करी में इस्तेमाल दो कार सहित कुल 413 किल
पुलिस के मुताबिक हाइवे पर होटल अतिथि के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। सूचना पर टीम पहुंची लेकिन चालक मौके से भाग चुका था। टीम ने कार की तलाशी ली तो कट्टों में भरे कुल 228 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त मिली। कार में तीन अलग अलग राज्यों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी मिली।

दोनों कार जब्त
पुलिस ने बताया कि इसी क्रम में पुलिस थाना गेगल और पुलिस थाना पुष्कर ने एक अन्य कार्रवाई की। इसमें कायड़ मेडिकल चौराहा से आगे नए पुष्कर बाईपास पर पानी से भरी पुलिया में अज्ञात कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गया था। कार में कुल 184 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त मिला। इन दोनों मामलों में पुलिस ने मादक पदार्थ और दोनों कारों को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments