![]()
राज्य स्तरीय 69वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता शाह विराजी पनेचंदजी स्कूल रोहिड़ा के खेल मैदान में आयोजित की गई।
राज्य स्तरीय 69वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार को शाह विराजी पनेचंदजी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, रोहिड़ा के खेल मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान छात्र और छात्रा वर्ग के 40 मीटर रिकर्व और कंपाउंड राउंड इवेंट संपन्न हुए।
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से 38 और छात्रा वर्ग से 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में खेल प्रशिक्षकों, संयुक्त संयोजक सचिव अरविंद त्यागी, स्थानीय पीईईओ/सह संयुक्त संचालन सचिव प्रभाराम, मार्गदर्शन प्रताप सिंह चौहान, शैतान सिंह, रामलाल मेघवाल, महेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
रिकर्व राउंड छात्र वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे: बीकानेर के हितेश कुमार चनवारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जयपुर के विवेक कुमावत दूसरे और बीकानेर के लक्ष्य प्रजापत तीसरे स्थान पर रहे।
रिकर्व राउंड छात्रा वर्ग में जयपुर की हर्षिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जयपुर की जिनीषा जांगिड़ दूसरे और जयपुर की हितांशी कुमावत तीसरे स्थान पर रहीं।
कंपाउंड राउंड छात्र वर्ग में जयपुर के अथारवा शर्मा ने प्रथम, जोधपुर के नक्ष राठौड़ ने द्वितीय और बीकानेर के गजेंद्र चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सिरोही टीम का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। खिलाड़ियों ने अपने धनुष-बाणों से लक्ष्य भेदकर जीत हासिल की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments